बूंदी: जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महकने में फिर किया परिवर्तन, तेजपाल को कोतवाली व भगवान सहाय को सदर थाना प्रभारी बनाया
Bundi, Bundi | Feb 27, 2024 पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने 16 पुलिस निरीक्षक व उपनिरीक्षक को इधर-उधर किया है। जारी सूची में कोतवाली से भगवान सहाय को सदर, नैनवा से मनोज सिंह को दबलाना, देई से रमेश आर्य को अपराध सहायक कार्यालय, लाइन से तेजपाल को कोतवाली व भंवर सिंह को महिला थाने पर लगाया है। इसी प्रकार उप निरीक्षकों के थानों में बदलाव किया है।