बूंदी: जिला कलेक्ट्रेट के बाहर गोवंश को नंदी शाला में शिफ्ट करने की मांग को लेकर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
Bundi, Bundi | Feb 27, 2024 नगर परिषद एवं जिला प्रशासन के उदासीनता पूर्ण रवैये से नाराज गोपाल गौ सेवा संस्थान से जुड़े गोभक्त एक बार फिर से आंदोलन की राह पर हैं। गोभक्तों ने शहर में विचरण कर रहे बेसहारा एवं निराश्रित नंदी गोवंश को देवपुरा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निकट स्थित नवनिर्मित नंदी गौशाला में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन शुरू किया