बूंदी: मेज नदी पुलिया पर मोटरसाइकिल स्लिप होने से हुआ हादसा, एक युवक की मौत व दूसरे का कोटा में उपचार जारी
Bundi, Bundi | Feb 27, 2024 बूंदी के लाखेरी के पास मेगा हाइवे पर मेज नदी पुलिया पर देर रात एक बाइक स्लिप होने से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। इनमें से एक घायल ने कोटा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और दूसरे का इलाज जारी है। हादसा तब हुआ जब ये दोनों युवक लाखेरी से अपने गाँव लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को 108 एंबुलेंस से लाखेरी अस्पताल लेकर आए जहां हालत गंभीर होने के चलते इन्हें कोटा रेफर कर दिया।