बूंदी: नई बाघिन को लाने की तैयारी में जुटी वन विभाग टीम कर रही मॉनिटरिंग, छान मारा टाइगर रिजर्व का कोना कोना
Bundi, Bundi | Feb 27, 2024 उपवन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व बूंदी संजीव शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय वन अधिकारी रामगढ़ हेमंत सिंह की अगवाई में वन कर्मियों की टीम नई बाघिन को लाने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए टीम लगातार सघन मॉनिटरिंग कर रही है। रामगढ़ मिशन एंटी पोचिंग अभियान के तहत टीम ने वन क्षेत्र के कोने कोने को छान मारा।