धौलपुर: आम का पुरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, टेंपो सवार बुजुर्ग की हुई मौत
धौलपुर राजाखेड़ा मार्ग पर स्थित राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार रात को अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो सवार बुजुर्ग और पुत्र बधू घायल हो गए। दोनो को जिला अस्पताल ने भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक अपनी रिश्तेदारी में हुए भंडारे में शामिल होकर घर लौट रहा था। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा