फिरोज़ाबाद: नाथ की बगीची इलाके में बच्चों के विवाद में पड़ोसी ने एक किशोर को बुरी तरह से पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के नाथ की बगीची इलाके सें एक किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है पडोसी बसीम के बच्चे सें जीशान नामक किशोर का विवाद हुआ था। जिसको लेकर पडोसी बसीम नें जीशान के साथ बुरी तरह सें पिटाई कर दी। मामले को लेकर पीड़ित नें पुलिस थाने मे शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस नें किशोर का मेडिकल कराकर जाँच शुरू कर दी है।