फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से 300 मीटर दूर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत
सोमवार सुबह तकरीबन 5 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से लगभग 300 मीटर दूरी पर, दिल्ली की ओर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से कट गया। घटना खंभा संख्या 1232/17 के पास हुई, जहां शव के चीथड़े उड़ चुके थे। मौके पर पहुंची जीआरपी फिरोजाबाद टीम ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए है।