फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस की कार्रवाई में झगड़ा कर रहे 6 शरारती दबोचे गए, भेजे गए सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय
थाना दक्षिण पुलिस ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मारपीट व झगड़ा कर रहे छह युवकों को सोमवार दोपहर 12 बजे क़रीबन दबोच लिया। उपनिरीक्षक सतीश चंद्र व विकल ढाका द्वारा की गई इस कार्रवाई में सतेन्द्र राठौर उर्फ चुन्ना, योगेन्द्र राठौर, सोनू, सुखवीर, दीपक व राजकुमार को शांति भंग मामले में गिरफ़्तार कर माननीय सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय भेजा गया।