फिरोज़ाबाद: कोटला रोड स्थित शिव मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी, श्रद्धालुओं ने खुलासे की की मांग
थाना उत्तर क्षेत्र कोटला रोड स्थित श्रीराम कॉलोनी में हेम कान्वेंट स्कूल के पास बने शिव मंदिर में 18 जुलाई रात चोरों ने दीवार फांदकर दानपात्र का ताला तोड़ नकदी चोरी कर ली। घटना की शिकायत मंदिर पुजारी नरेंद्र जी ने 19 जुलाई को थाना उत्तर में दर्ज कराई। सोमवार दोपहर दो बजे क़रीबन मंदिर परिसर के पास श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने एकत्र होकर जल्द खुलासे की मांग की।