फिरोज़ाबाद: तुलसी पैलेस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की आवश्यक बैठक और प्रेस वार्ता हुई सम्पन्न, एसपी सिटी रहे मुख्य अतिथि
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, फिरोजाबाद महानगर की एक आवश्यक बैठक एवं प्रेस वार्ता सोमवार दोपहर ढाई बजे क़रीबन स्थानीय तुलसी पैलेस में सम्पन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी ने की, जबकि आयोजन का संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल द्वारा किया गया।