जतारा: नगर व ग्रामीणों में नवरात्रि संपन्न, देवी पंडालों में गूंजे मंत्र, यज्ञ में आहुतियां देकर भक्तों ने की मां की आराधना
जतारा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रि संपन्न होने पर देवी मंदिरों और पंडालों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। मंदिरों में मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ आयोजित किए गए, जिनमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर मां की आराधना की। वहीं भव्य आरती, कन्या भोज, भंडारे और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम भी हुए। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने अपने उपवास और नवरात्रि