बडोनी: ग्राम बरगायं में घरेलू विवाद को लेकर महिला के साथ उसी के पति और सास ने की मारपीट, सिनावल पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Aug 22, 2024 सिनावल थाना क्षेत्र के ग्राम बरगायं में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला के साथ उसी के पति और सास ने जमकर मारपीट कर दी। जिसको लेकर सिनावल पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं बुधवार की रात्रि में 09 बजे सिनावल पुलिस ने बताया कि पीड़िता महिला मेनका पत्नी आकाश परिहार के साथ घरेलू विवाद पर आरोपी पति आकाश परिहार व सास राजाबेटी परिहार ने मारपीट कर दी।