बडोनी: ग्राम कमथरा में बेड़ा में भैंस बांधने पर 2 लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Badoni, Datia | Aug 19, 2024 कमथरा में युवक के साथ बेड़ा में भैंस बांधने पर 02 लोगों ने फरसे से मारपीट कर दी। जिससे युवक बुरी तरह घायल होकर लहूलुहान हो गया। जिसको लेकर बड़ोनी पुलिस ने दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। सोमवार की शाम 06 बजे पुलिस ने बताया की पीड़ित युवक देवेंद्र पुत्र ब्रजकिशोर यादव के साथ आरोपी अवधेश यादव और कमल सिंह यादव ने फरसे से मारपीट की।