अटरू: अटरू क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में श्राद्ध पक्ष में गूंज रहे साँझी के गीत
Atru, Baran | Oct 3, 2026 शाम होते ही गूंजने लगते हैं सांझी के गीत श्राद्धपक्ष में गाय के गोबर से सांझी बनाकर महिलाएं और बालिकाएं गाती हैं पारंपरिक गीत कवाई श्राद्धपक्ष शुरू होते ही कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में सांझी की पारंपरिक लोक संस्कृति जीवंत हो उठती है। शाम ढलते ही घरों और मोहल्लों में सांझी की पूजा-अर्चना के साथ लोकगीतों की मधुर स्वर लहरियां सुनाई देने लगती हैं।