कोरबा: ग्राम डुमरमुड़ा के पास जली हुई महिला की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में जली हुई महिला की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। ग्राम डुमरमुड़ा के पास महिला का जला हुआ शव मिलने के बाद कटघोरा पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतिका की पहचान की और आरोपियों तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक, महिला के अजय कुमार धनवार से पहले से संबंध थे। घटना के दिन दोनों आरोपी महिला को घटनास्थल की ओर ले गए, जहां शराब का सेवन किया गया। इसके बाद किरण कुमार पटेल द्वारा महिला की इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किए जाने पर विवाद हुआ। इसी विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मामले में किरण कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अजय कुमार धनवार फरार है जिसकी तलाश जारी है।
Korba, Korba | Aug 10, 2026