एसबीआई माता बसैया में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान: बैंक स्टाफ व ग्राहकों को साइबर सुरक्षा की दिलाई शपथ।
मुरैना। मध्य प्रदेश पुलिस के 'सेफ क्लिक 2.0' साइबर जागरूकता अभियान के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, माता बसैया शाखा में बैंक स्टाफ एवं ग्राहकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, बैंकिंग पासवर्ड एवं यूपीआई संबंधी धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में बैंक के समस्त स्टाफ एवं उपस्थित ग्राहकों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा सभी से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया।
संदेश:
"सोचें, समझें, फिर क्लिक करें — साइबर सुरक्षा अपनाएं, ठगी से बचें।"