टोंक: आस्था होटल में डिप्टी सीएम दिया कुमारी से पूर्व विधायक अजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात
Tonk, Tonk | Apr 21, 2025 राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी सोमवार को जयपुर से कोटा जाते समय सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे टोंक पहुंचने पर आस्था होटल में पूर्व विधायक अजीत सिंह नेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता सुनील जैन, पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, महेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष विष्णु चावला सहित अन्य उपस्थित रहे।