टोंक: मेहंदवास पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सरसों चोरी के मामले का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार और बाइक व 2 कट्टे सरसों की ज़ब्त
Tonk, Tonk | Apr 21, 2025 टोंक जिले के मेहंदवास थाना क्षेत्र के गांव अलीमपूरा व अमीरपुर में हुई चोरी के मामले में 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोटरसाइकिल व दो सरसों के कट्टे जप्त किया है ।थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि आरोपी दूर्गा शंकर निवासी बूंदी व बलवीर सिंह देई बूंदी को गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व सरसों जप्त की