टोंक: कोठी नातमाम राजकीय विद्यालय में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई
Tonk, Tonk | Apr 20, 2025 टोंक शहर के कोठी नातमाम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई।बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला अध्यक्ष जगदीश गुर्जर, जिला मंत्री दिनेश चंद्र कुर्मी, सभा अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी सहित अन्य ने संबोधित किया।