टोंक: प्रदेश की उपमुख्यमंत्री टोंक पहुंची, भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत
Tonk, Tonk | Apr 21, 2025 प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर से कोटा जाते वक्त टोंक पहुंचने पर जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दिया कुमारी ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की इसके बाद कोटा के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर भाजपा नेता प्रभु बाड़ोलिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।