टोंक: कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया, मोटरसाइकिल की गई ज़ब्त
Tonk, Tonk | Apr 21, 2025 टोंक जिले के सहादत अस्पताल से हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटरसाइकिल जप्त की है । पुलिस ने बताया कि परिवादी रामअवतार चौधरी बोरडी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इसके बाद मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान करते हुए आरोपी अशोक उर्फ गोलू सैनी ढाणी जुगलपुरा को गिरफ्तार कर कब्जे से मोटरसाइकिल जप्त की है