पन्ना: पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने मुख्यमंत्री को स्टॉप डैम निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा
Panna, Panna | Dec 21, 2024 पन्ना जिले के जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद सिंह यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत मुटवाकला के झिरियन नाला में स्टॉप डैम निर्माण की मांग उठाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्य किसानों के हित में बेहद आवश्यक है, लेकिन जिला पंचायत पन्ना के अधिकारियों द्वारा इसे जानबूझकर लंबित रखा गया है।