पन्ना: पन्ना में प्रतिबंध के बावजूद चाइना मांझे की बिक्री जारी, 8 साल की बच्ची के पैर कटे, अस्पताल में इलाज चल रहा है
Panna, Panna | Dec 20, 2024 पन्ना के गहरा क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची श्रद्धा कुशवाहा चाइना मांझे के कारण घायल हो गई। बच्ची के पैर में मांझा फंसने से गहरा कट लग गया और 24 टांके आए। प्रशासन द्वारा मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध होने के बावजूद यह धड़ल्ले से बिक रहा है। मकर संक्रांति के मद्देनजर प्रशासन को इस पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है।