पन्ना: पन्ना में ठंड में पिकनिक मनाने निकली बाघ फ़ैमिली, एक ने धूप सेंकी तो दूसरे ने पेड़ पर चढ़कर की कसरत
Panna, Panna | Dec 21, 2024 देश और दुनिया में बाघों की बढ़ती हुई संख्या के लिए विख्यात मध्यप्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। इसका कारण पन्ना टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को आसानी से बाघों का दीदार होना है। इसी बीच आज एक बार सैलानियों को रोमांचित कर देने वाला नजारा दिखा। शनिवार सुबह पन्ना टाइगर रिजर्व से एक रोमांचित करने वाला वीडियो सामने आया हैं।