पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व के मडला ज़ोन में बाघिन पी-141 ने शावकों के साथ की अटखेलियां, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
Panna, Panna | Dec 20, 2024 पन्ना टाइगर रिजर्व के मडला जॉन में बाघिन पी-141 ने अपने शावकों के साथ अटखेलियां करते हुए पर्यटकों के सामने आकर एक रोमांचक दृश्य प्रस्तुत किया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। पन्ना टाइगर रिजर्व, जो अपनी बाघों की बढ़ती संख्या के लिए प्रसिद्ध है, में अब एक सैकड़े से भी अधिक बाघ हो चुके हैं।