पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को मडला गेट के पास दो बाघ एक साथ अटखेलिया करते दिखे
Panna, Panna | Dec 21, 2024 देश दुनिया मे बाघो की बढ़ती हुई संख्या के लिए विख्यात पन्ना टाइगर रिजर्व इन दिनों पर्यटको की पहली पसंद बना हुआ है। इसका कारण पन्ना टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को आसानी से बाघो के दीदार होना है। वही आज सुबह फिर पन्ना टाइगर रिजर्व से एक रोमांचित करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमे दो बाघ सुबह टाइम धूप लेते और पेड़ पर चढ़ने के प्रयास करते पर्यटको को दिखे।