☀️ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना — आवेदन से अधिष्ठापन तक की प्रक्रिया में आएगी तेजी
📌 जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
▪️ ऑनलाइन आवेदन, सोलर पैनल अधिष्ठापन एवं ULA मॉडल के तहत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों में सोलर अधिष्ठापन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा।
▪️ संबंधित वेंडरों को सोलर स्ट्रक्चर एवं पैनल अधिष्ठापन में तेजी लाने तथा पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के आवेदकों से व्यक्तिगत संपर्क कर योजना के लाभों की जानकारी देने का निर्देश।
▪️ जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को नए आवेदन बढ़ाने एवं अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के निर्देश।
▪️ बैंक प्रतिनिधियों को ऋण आवेदनों का त्वरित निष्पादन, लाभुकों को आवश्यक बैंकिंग सहयोग तथा बिना उचित कारण आवेदन अस्वीकृत नहीं करने का निर्देश।
▪️ आवेदन ➡️ ऋण स्वीकृति ➡️ सोलर पैनल अधिष्ठापन—पूरी प्रक्रिया में आपसी समन्वय के साथ तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर।
☀️ सौर ऊर्जा अपनाएं • बिजली खर्च घटाएं • स्वच्छ ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाएं
#PMSuryaGhar #SolarEnergy #RooftopSolar #ViksitBharat_SamridhBihar_AadarshJehanabad #PeopleCentric_District AdministrationJehanabad
59 views | Jehanabad, Bihar | Aug 8, 2026