⛰️ अंतिम श्रावणी सोमवार को जिला पदाधिकारी ने बराबर एवं बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर का किया निरीक्षण; श्रद्धालुओं की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा
अंतिम श्रावणी सोमवार के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने बराबर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने भीड़ एवं कतार प्रबंधन, बैरिकेडिंग, नियंत्रण कक्षों की कार्यप्रणाली, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति तथा CCTV कैमरों की कार्यशीलता की जांच की। साथ ही पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा शिविर, पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को पूरे मेला क्षेत्र में सतत निगरानी, प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
🙏 जिला प्रशासन की प्राथमिकता—श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक दर्शन।
#अंतिम_श्रावणी_सोमवार #बाबा_सिद्धेश्वरनाथ_धाम #बराबर_पहाड़ #जहानाबाद जिला_प्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Soochna Jansampark
34 views | Jehanabad, Bihar | Aug 24, 2026