अररिया जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक 15.07.26 को पुलिस कप्तान जितेन्द्र कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में पी.टी.सी.(PTC) परीक्षा उत्तीर्ण कर ए.एस.आई.(ASI) के पद पर पदोन्नत हुए पुलिस जवानों के कंधों पर 'सिंगल स्टार' लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों को पदोन्नति की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं कर्तव्यनिष्ठ भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। Araria Police Bihar Police Kishanganj Police
#2026Goals
#newyork
#viralpost