पंचायती राज चुनाव 2026 को सवाई माधोपुर पुलिस अलर्ट।
सवाई माधोपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर द्वारा खंडार पंचायत समिति क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र छाण, बहरावंडा खुर्द, दौलतपुरा, फरिया तथा मेईकला पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए।
सवाई माधोपुर पुलिस — शांतिपूर्ण चुनाव, सुरक्षित लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्ध।