*अभियान के तहत आज गुरुवार को सवाई माधोपुर में बड़े प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई - 6 नमूने लिए*
*सवाई माधोपुर, 5 नवंबर 2026।* दीपावली पर्व के मद्देनजर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान, जयपुर तथा जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जिले में *"शुद्ध आहार मिलावट पर वार"* अभियान के तहत सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
टीम ने आज बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की क्योंकि अब लगभग सभी मिठाइयां दीपावली पर बिकने के लिए तैयार हैं।
इसी क्रम में टीम ने *जनता जोधपुर स्वीट्स होम के गोदाम पर छापा मारा।* गोदाम में तैयार मिठाइयों की जांच की गई और वहां से *गुलाब जामुन, काजू कतली एवं कलाकंद* के नमूने लिए गए।
*टीम द्वारा कुल 6 नमूने लिए गए, जिनमें -*
1. *जनता जोधपुर स्वीट्स होम गोदाम* से गुलाब जामुन, काजू कतली एवं कलाकंद के नमूने।
2. *विनायक वाला, सिटी मॉल* से काजू कतली एवं बर्फी का नमूना।
3. *पारस कचौरी नमकीन एंड स्वीट्स* से मावा बर्फी का नमूना।
4. *सुरुचि ड्राईफ्रूट्स* से अखरोट और पिस्ता का नमूना।
सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अमानक या असुरक्षित पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए समझाया गया तथा मौके पर ही *सुधार नोटिस (Improvement Notice)* भी जारी किए गए।
टीम द्वारा काजू कतली व अन्य मिठाइयों पर उपयोग हो रहे *चांदी के वर्क* को लेकर भी हलवाइयों को समझाया गया तथा कहा गया कि इसके उपयोग से बचें, क्योंकि अभी हाल ही में सामने आया है कि चांदी के वर्क में *एल्युमिनियम की मिलावट* की जा रही है। इसलिए हलवाइयों को इसे इस्तेमाल न करने हेतु पाबंद किया गया।
यह कार्रवाई *वेद प्रकाश पूर्विया, नितेश गौतम, चंचल मीणा, ज्योति अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह राजपूत एवं राजेंद्र प्रसाद मीणा* की टीम द्वारा की गई।