मोठ: पूंछ थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, वह रिश्तेदारी में जन्मदिन समारोह में आया था
Moth, Jhansi | Feb 14, 2026 पूँछ थाना क्षेत्र के ग्राम खकल में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई के शांति नगर निवासी सोहिल पुत्र जगमोहन (उम्र 14 वर्ष) अपने भाई एवं अन्य रिश्तेदारों के साथ ग्राम खकल में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था। शुक्रवार को ग