तिजारा: भिवाड़ी सफाई निरीक्षक मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी
Tijara, Alwar | Jul 2, 2026 भिवाड़ी नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार मीना से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुबे सिंह उर्फ लीलू के रूप में हुई है। इस मामले में दो मुख्य आरोपियों देवेंद्र बिधूड़ी और कुलदीप दायमा पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।