ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आज़ाद लोधी के खिलाफ FIR दर्ज
करैरा। ब्राह्मण समाज को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आज़ाद लोधी के खिलाफ करैरा थाने में FIR दर्ज की गई है। मामले को लेकर समाज के लोगों में नाराजगी बताई जा रही है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा टिप्पणी से संबंधित साक्ष्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
पुलिस जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।