Public App Logo
Jansamasya
Delhimetro
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image

#भरतपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र नदबई में संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिवानी बहन द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण स्मृति गीत से हुई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। नदबई सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने मातेश्वरी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन आध्यात्मिकता और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने मातेश्वरी की मुख्य शिक्षाओं 'हुकमी हुकम चला रहा' और 'हर घड़ी को अंतिम घड़ी समझो' को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। वहीं पहाड़ी से आईं ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने उनके ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास और निस्वार्थ सेवा भाव को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत में पचौरा, भटावली, बैलारा और पपरेरा सहित आसपास के कई गांवों से आए भाई-बहनों ने मातेश्वरी के चित्र के समक्ष श्रेष्ठ संकल्प लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भोग प्रसाद ग्रहण किया।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 25, 2026

MORE NEWS

#हनुमान_के_खिलाफ_साजिश_या_सच्चाई?
भरतपुर। सीएम के गृह क्षेत्र भरतपुर में आयोजित हनुमान बेनीवाल की हुंकार सभा के बाद से ही अचानक उनकी कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग्स सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई है। अब लोग सवाल खड़ा कर रहे है कि आखिर एक साथ उनकी रिकॉर्डिंग्स वायरल होना संयोग है या प्रयोग? पिछले दिनों सांसद संजना जाटव के लिए अपशब्द की रिकॉर्डिंग के बाद अब एक और ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई हैं। हांलाकि "भरतपुर अभी अभी" इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस रिकॉर्डिंग में सचिन पायलट के कथित समर्थक को हनुमान द्वारा अभद्र भाषा बोली जा रही है।

#हनुमान_के_खिलाफ_साजिश_या_सच्चाई? भरतपुर। सीएम के गृह क्षेत्र भरतपुर में आयोजित हनुमान बेनीवाल की हुंकार सभा के बाद से ही अचानक उनकी कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग्स सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई है। अब लोग सवाल खड़ा कर रहे है कि आखिर एक साथ उनकी रिकॉर्डिंग्स वायरल होना संयोग है या प्रयोग? पिछले दिनों सांसद संजना जाटव के लिए अपशब्द की रिकॉर्डिंग के बाद अब एक और ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई हैं। हांलाकि "भरतपुर अभी अभी" इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस रिकॉर्डिंग में सचिन पायलट के कथित समर्थक को हनुमान द्वारा अभद्र भाषा बोली जा रही है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 25, 2026

#भरतपुर। बयाना रीको औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से जारी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गुरुवार को व्यापारियों, उद्योग संचालकों और स्थानीय नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद रंजीता कोली से मुलाकात की। रीको औद्योगिक संघ के योगेश मित्तल, माधो पटेल और पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष बलराम कांवर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से उद्योगों का संचालन प्रभावित हो रहा है और मानसून में स्थिति और बिगड़ जाती है। प्रशासन ने रीको क्षेत्र से गंभीर नदी तक नाला निर्माण की योजना बनाई है, जो रेलवे ट्रैक के नीचे से गुजरेगा, लेकिन रेलवे से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) न मिलने के कारण काम अटका हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व सांसद रंजीता कोली ने जनसुनवाई के दौरान ही कोटा और आगरा मंडल के डीआरएम सहित बयाना एसडीएम और जिला कलेक्टर से दूरभाष पर बात कर आवश्यक अनुमति जल्द जारी कराने और मामले में त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया।

#भरतपुर। नदबई के राजकीय जिला अस्पताल का गुरुवार को संयुक्त निदेशक (जेडी) डॉ. सुनील कुमार ने औचक निरीक्षण किया, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जेडी ने इमरजेंसी, महिला वार्ड, सोनोग्राफी रूम और लेबर रूम का बारीकी से जायजा लिया तथा डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ का हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया। लेबर रूम में खिड़की टूटी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए, साथ ही नर्सिंग स्टाफ के कार्य वितरण में कमी मिलने पर कार्यों का उचित बंटवारा करने को कहा ताकि मरीजों को परेशानी न हो। अस्पताल में लंबे समय से गायनेकोलॉजिस्ट चिकित्सक की कमी के चलते महिलाओं को हो रही परेशानी पर जेडी डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि यहाँ पहले महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई थी लेकिन वे एसआरशिप के लिए चले गए, इसलिए क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार को पुनः नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

#भरतपुर। नदबई विधायक जगत सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि ग्रामीणों को इलाज के लिए शहरों की तरफ न भागना पड़े। विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार भी जताया। कार्यक्रम में विधायक की पत्नी सौमाया सिंह, पुत्र हनुत सिंह, बीसीएमओ डॉ. राहुल कौशिक सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद विधायक ने नगर पालिका परिसर में चल रहे शहरी सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को भूमि के पट्टों का वितरण किया।

#भरतपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र नदबई में संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिवानी बहन द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण स्मृति गीत से हुई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। नदबई सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने मातेश्वरी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन आध्यात्मिकता और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने मातेश्वरी की मुख्य शिक्षाओं 'हुकमी हुकम चला रहा' और 'हर घड़ी को अंतिम घड़ी समझो' को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। वहीं पहाड़ी से आईं ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने उनके ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास और निस्वार्थ सेवा भाव को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंत में पचौरा, भटावली, बैलारा और पपरेरा सहित आसपास के कई गांवों से आए भाई-बहनों ने मातेश्वरी के चित्र के समक्ष श्रेष्ठ संकल्प लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भोग प्रसाद ग्रहण किया। - Bharatpur News