#हनुमान_के_खिलाफ_साजिश_या_सच्चाई?
भरतपुर। सीएम के गृह क्षेत्र भरतपुर में आयोजित हनुमान बेनीवाल की हुंकार सभा के बाद से ही अचानक उनकी कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग्स सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई है। अब लोग सवाल खड़ा कर रहे है कि आखिर एक साथ उनकी रिकॉर्डिंग्स वायरल होना संयोग है या प्रयोग? पिछले दिनों सांसद संजना जाटव के लिए अपशब्द की रिकॉर्डिंग के बाद अब एक और ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई हैं। हांलाकि "भरतपुर अभी अभी" इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस रिकॉर्डिंग में सचिन पायलट के कथित समर्थक को हनुमान द्वारा अभद्र भाषा बोली जा रही है।