रायडीह: बारिश के बाद रायडीह से माझाटोली चौक तक सड़क गड्ढों में तब्दील; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Raidih, Gumla | Sep 1, 2026 गुमला मुख्यालय से छत्तीसगढ़ बॉर्डर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग की स्थिति इन दिनों काफी दयनीय बनी हुई है। रायडीह वन विभाग से लेकर माझा टोली चौक तक सड़क जगह-जगह जर्जर हो चुकी है। चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। आप जो तस्वीरें देख रहे हैं, यह रायडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने की सड़क है।