हसनपुर: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की आदमपुर के एक गांव में ग्रामीणों ने की धुनाई
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। बुधवार व गुरुवार की मध्य रात्रि लगभग 3:30 बजे के आसपास में प्रेमिका के परिवार के लोगों ने प्रेमी को पकड़ लिया, पहले उसकी जमकर धुनाई की और फिर उसे घर में बंधक बना लिया इसके बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया।