हसनपुर: हसनपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 480 ग्राम चरस के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
हसनपुर बुधवार को कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर के द्वारा नगर के नुमाइश मैदान के बराबर में दो लोगों द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने की सूचना दी गई थी, सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नगर निवासी फरजंद अली पुत्र ननुआ एवं शमसुल कमर पुत्र मोहम्मद फारूक को गिरफ्तार किया।