हसनपुर: गांव फूलपुर बीझलपुर के शिव मंदिर मेले में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर बीझलपुर शिव मंदिर में बुधवार को सावन माह की शिवरात्रि पर लगे मेले में कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का एक वीडियो देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें कुछ युवक एक शख्स को बेरहमी से पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मेला रात आठ बजे तक चलता है।