हसनपुर: दीपपुर मार्ग पर दो युवकों ने किशोर के साथ मारपीट कर छीनी साइकिल, पीड़ित पहुंचा थाने
हसनपुर बुधवार देर शाम हसनपुर कोतवाली नगर में लताफत अली के बेटे आमिर को दो नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर उसकी साइकिल छीन ली। घटना दीपपुर मार्ग पर हुई जब आमिर अपने पुराने घर, दर्जियों वाले मोहल्ले से एचएस पब्लिक स्कूल के पास स्थित अपने घर साइकिल से लौट रहा था। जैसे ही आमिर अपनी साइकिल से दीपपुर मार्ग पर पहुंचा, अचानक दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोका था।