हसपुरा: हसपुरा प्रखंड के जखौरा, मलहारा, बंगाली विगहा सहित कई गांवों के समीप पुनपुन नदी का बढ़ा पानी, खतरे की आशंका
हसपुरा प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बुधवार की सुबह से पुनपुन नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे नदी किनारे बसे गांव जखौरा , मलहारा, कैथी बनकट , बंगाली विगहा समेत कई गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। जिसे लेकर पुलिस- प्रशासन बाढ़ कि स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।