गाड़ी को साइड नहीं देने पर हुई कहासुनी के कारण व्यक्ति की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में 2 आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार
कब्जा से वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 20 जून । 20 जून को एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि 20 जून को यह सोहना रोड से राजीव चौक की तरफ जा रहा था रास्ते में एक स्कार्पियो में दो युवकों द्वारा गाड़ी को लापरवाही तथा जिगजैग तरीके से चलाते हुए आ रहे थे जो इसकी गाड़ी के टकराने से बिल्कुल बच गई थी। इसके बाद उन लोगों को इसकी गाड़ी का रास्ता ब्लॉक करके इसको गाली दी इसके बाद यह बचकर वहां से निकल गया।उसके बाद उन युवकों ने राजीव चौक के पास इसकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दी तथा डंडे से इसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए तथा डंडा इसके कंधे पर लगा तथा शीशे टूटकर इसके चेहरे पर भी लगे तथा उन लोगों ने इसको गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। । प्राप्त शिकायत पर थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 20 जून को 2 आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान पार्थ व पारस निवासी विपुल वर्ल्ड सैक्टर-48, फाजिलपुर, गुरुग्राम के रूप में हुई है। उपरोक्त दोनों आरोपियों की उम्र-22 वर्ष तथा शिक्षा BBA है।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता द्वारा आरोपियों की गाड़ी को साइड नहीं देने पर इनकी आपस में कहासुनी हो गई जिसके बाद आरोपियों ने उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपियों के कब्ज़ा से वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है।
अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।