अवैध शराब सहित 1 आरोपी काबू।
कब्जा से 49 पेटी अवैध देशी शराब व 35 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 22 जून । 21 जून को पुलिस चौकी बार गुर्जर पुलिस थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब सहित 1 आरोपी झुग्गी गांव नौरंगपुर, गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी की पहचान विशाल उर्फ टिंकू (उम्र 43 वर्ष) निवासी स्यनों जिला मैनपुरी (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी गांव नौरंगपुर, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए उपरोक्त आरोपी के कब्जा से कुल 49 पेटी अवैध देशी शराब व 35 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर आरोपी के विरुद्ध थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम मे आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी ने नौरंगपुर में बनी झुग्गियों के पास में परचून की दुकान कर रखी है तथा वहीं पर किराए पर ली हुई झुग्गी में अवैध शराब रखी हुई थी जिसको आरोपी बेचने का काम करता था।
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी पर एक्साइज एक्ट के तहत 2 अभियोग पहले भी जिला गुरुग्राम में अंकित है।
अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।