कलेक्टर अर्पित वर्मा ने शुक्रवार को कराहल कस्बे का पैदल भ्रमण कर विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कस्बे में मनरेगा मद से सड़क किनारे नालियां बनाई जाएं। साथ ही नल-जल योजनाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने व नलों में टोटी लगाने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित करने के निर्देश भी दिए