संयुक्त राष्ट्र में गूँजी Apna Jamui-अपना जमुई की आवाज़, सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष! 🇮🇳
जमुई के लोकसभा सांसद अरुण भारती ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शांति निर्माण और भारत-अफ्रीका सहयोग पर आयोजित नौवीं वार्षिक परामर्श बैठक में भारत का आधिकारिक वक्तव्य प्रस्तुत किया।
📌 अपने संबोधन में उन्होंने शांति निर्माण में राष्ट्रीय स्वामित्व, समावेशी विकास, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी तथा डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की भूमिका पर भारत का दृष्टिकोण रखा।
उन्होंने कहा कि शांति निर्माण के प्रयास संबंधित देश की प्राथमिकताओं और सहमति के अनुरूप होने चाहिए। साथ ही, भारत की ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना का उल्लेख करते हुए वैश्विक सहयोग पर जोर दिया।
सांसद अरुण भारती ने इस अवसर को जमुई की जनता के आशीर्वाद का परिणाम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया।
जमुई से संयुक्त राष्ट्र तक—भारत की बात, वैश्विक मंच पर! 🇮🇳
#ArunBharti #Jamui #apnajamui #UnitedNations #India #BiharNews #jamuinews
Jamui, Jamui | Oct 22, 2026