सिरसागंज: गणेश यात्रा के साथ सिरसागंज नगर में श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में जन सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ रविवार को गणेश यात्रा के साथ किया गया। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में निकली यात्रा में नगर के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. गुरुदत्त सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती कर गणेश यात्रा का शुभारंभ किया।