मंडला: जिले के सभी 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में माहवारी स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
Mandla, Mandla | May 29, 2026 अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर 28 मई से 28 जून तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में शुक्रवार तीन बजे तक जिले के सभी 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत सामुदायिक स्तर पर माहवारी स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीजे मोहंती ने यह जानकारी दी।