नावानगर: अग्नि सुरक्षा सप्ताह: नावानगर और रघुनाथपुर में अग्निशमन विभाग ने प्रभात फेरी व मॉक ड्रिल से किया जागरूक
नावानगर और रघुनाथपुर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार की सुबह 11 बजे आग से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी ने की। इस दौरान विभिन्न स्कूलों में बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।