बरहेट: प्लस टु SSD उच्च विद्यालय बरहेट में जनगणना के अंतिम चरण का प्रशिक्षण शुरू, कर्मियों को दी गई विस्तृत जानकारी
सोमवार को आयोजित अंतिम ग्रुप का तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के शिक्षक,बीएफटी,स्वयंसेवक,पंचायत सचिव सहित अन्य कर्मी शामिल हुए जिन्हें मास्टर ट्रेनर द्वारा जनगणना के निर्धारित विषय बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई ताकि जनगणना कार्य सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।